हस्तरेखा शास्त्र

Mole Under The Eye: आंख के नीचे तिल होना कैसा होता है? सामुद्रिक शास्त्र से जानें

Mole Under The Eye Meaning: क्या आपकी भी आंख के नीचे तिल है? अगर हां, तो ये कोई साधारण बात नहीं है। सामुद्रिक शास्त्र में इसे एक महत्वपूर्ण संकेत माना गया है, जो व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताता है।

Image

आंख के नीचे तिल होना शुभ या अशुभ?

Mole Under The Eye Meaning: सामुद्रिक शास्त्र को एक भारतीय विद्या माना जाता है, जिसकी रचना प्राचीन काल में ऋषि समुद्र ने की थी। इस शास्त्र में ऋषि समुद्र ने व्यक्ति के शरीर के अंगों, बनावट और निशानों का वर्णन संकेतों के रूप में किया है। इन संकेतों के जरिए व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य में उनके साथ घटने वाली संभावित घटनाओं की जानकारी मिलती है। सामुद्रिक शास्त्र में तिल को भी एक संकेत के रूप में स्थान प्राप्त है, जो शुभ है या नहीं वो इसकी जगह से पता चलता है। आज यहां पर आप जानेंगे कि आंख के नीचे तिल होना शुभ होता है या इसे एक अशुभ संकेत की तरह देखा जाता है।

दाईं आंख के नीचे तिल होना कैसा होता है?

जिन लोगों की दाईं आंख के नीचे तिल होता है, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार उनका दिल काफी कोमल और संवेदनशील होता है। ऐसे लोग दूसरों की भावनाओं को समझते हैं और उनकी कद्र करते हैं। ये हर रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाते हैं और कभी किसी को नीचा दिखाने का प्रयास नहीं करते हैं। लोग इनके मिलनसार स्वभाव को पसंद करते हैं और इनसे दोस्ती करना चाहते हैं। अक्सर देखा गया है कि ऐसे लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं और खूब नाम कमाते हैं। इन लोगों को यात्रा करना भी अच्छा लगता है। इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानना अच्छा लगता है। हालांकि, ये जल्दी से लोगों पर विश्वास नहीं करते हैं और अपनी बातों को गुप्त रखते हैं।