हस्तरेखा शास्त्र

आपकी हथेली में छिपा है 'कुबेर कोड'? धन रेखा ही नहीं, ये 3 गुप्त निशान भी तय करते हैं बैंक बैलेंस

Lucky Signs In Palm​​: हथेली पर कुछ ऐसे निशान होते हैं, जिन्हें हस्तरेखा शास्त्र में काफी शुभ और धनवान होने का संकेत माना गया है। चलिए जानें उन्हीं 3 निशानों के बारे में, जो केवल भाग्यशाली लोगों के हाथों पर ही पाए जाते हैं।

Image

धनवान लोगों की हथेली पर होते हैं ये निशान

Palmistry Lucky Signs On Hand: हस्तरेखा शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसमें हथेली पर मौजूद रेखाओं और निशानों से व्यक्ति के स्वभाव, करियर, लव लाइफ, धन की स्थिति और जीवन के विभिन्न पहलुओं का आकलन किया जाता है। इसमें धन रेखा यानी मनी लाइन के बारे में भी बताया गया है, जो हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे स्थित बुध पर्वत के पास होती है। जिन लोगों की ये रेखा स्पष्ट, गहरी, बिना कटी-फटी और टूटी होती है, उनके अपार धन कमाने की संभावना होती है। यदि किसी व्यक्ति की धन रेखा छोटी, कटी-फटी या धुंधली है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। हथेली पर कुछ ऐसे निशान भी होते हैं, जो अपार धन का संकेत देते हैं। आज यहां पर आप उन्हीं 3 गुप्त निशानों के बारे में जानेंगे, जिनका हथेली पर होना अपार धन-दौलत, सुख-समृद्धि और लग्जरी लाइफ का संकेत माना जाता है।

M का निशान

जिन लोगों की हथेली के बीच में M का निशान बनता है, उनका दिमाग काफी तेज होता है। ऐसे लोग कम उम्र में अपनी मेहनत से अपार धन कमाते हैं। खासकर, 35 वर्ष की आयु के बाद इनके सफल होने की संभावना अधिक होती है। अक्सर देखा गया है कि ऐसे लोग राजनीति में अच्छा नाम और पैसा कमाते हैं। इसके अलावा ये अपने जीवनसाथी से बहुत प्यार करते हैं और कभी कुछ ऐसा नहीं करते, जिससे इनका रिश्ता खराब हो।