Mole Behind The Ear Meaning: महर्षि समुद्र ने आज से कई साल पहले सामुद्रिक शास्त्र यानी समुद्र शास्त्र की रचना की थी। इस शास्त्र में उन्होंने शरीर पर मौजूद तिलों को संकेतों के रूप में वर्णित किया है, जिनकी मदद से व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य में उनके साथ घटने वाली विभिन्न घटनाओं की जानकारी मिलती है। तिलों के अलावा शरीर के आकार और बनावट को भी संकेतों के रूप में देखा जाता है, जिनसे व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ पता चलता है। आज यहां पर हम आपको कान के पीछे मौजूद तिल के महत्व और उससे मिलने वाले संकेतों के बारे में समुद्र शास्त्र की मदद से बताने जा रहे हैं।
दाएं कान के पीछे तिल होना कैसा होता है?
समुद्र शास्त्र की मानें तो जिन लोगों के दाएं कान के पीछे तिल होता है, उनका जीवन खुशियों से भरा रहता है। ऐसे लोगों की व्यावहारिक सोच होती है, जो इन्हें जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित करती है। ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म को महत्व देते हैं। ये करियर में अपनी मेहनत से अपार सफलता हासिल करते हैं और समाज में बड़ा स्थान हासिल करते हैं। ये लोग अपनी योजनाओं और दिल की बातों को किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करते हैं। ये खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान देते हैं और स्वयं पर काम करते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है, जिसके कारण लोग इनसे जल्दी अट्रैक्ट होते हैं।
अक्सर देखा गया है कि इन लोगों का दिल साफ होता है। ये लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और गलत चीजों का खुलकर सामना करते हैं। ये लोग अपने परिवार वालों से भी बहुत प्यार करते हैं और उनकी खुशी के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार हो जाते हैं।
बाएं कान के पीछे तिल होना कैसा होता है?
जिन लोगों के बाएं कान के पीछे तिल होता है, वो अपने रिश्तों को लेकर संतुष्ट नहीं रहते हैं। जल्दी से इन लोगों की किसी से दोस्ती नहीं होती है। यदि किसी व्यक्ति से दोस्ती हो भी जाती है तो उसे निभाने में काफी परेशानी होती है। इसके अलावा अपने घर वालों से भी इन लोगों की अच्छी नहीं बनती है। हालांकि, पैसे कमाने के लिए इन्हें बहुत ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता है। इन लोगों से धन खुद ब खुद अट्रैक्ट होता है।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- ठोड़ी पर तिल होना शुभ है या अशुभ? सामुद्रिक शास्त्र से जानें
कान पर तिल होना कैसा होता है?
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, कान पर तिल होना काफी शुभ होता है। ऐसे लोगों को जीवन में बिना मांगे चीजें मिल जाती हैं। इन्हें कुछ भी चीज को पाने के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता है। अपनी लव लाइफ और तमाम रिश्तों को लेकर भी ये लोग संतुष्ट रहते हैं।
