हस्तरेखा शास्त्र

Samudrik Shastra: नाखूनों के आकार से मिलते हैं कई संकेत, सामुद्रिक शास्त्र से जानें जीवन के कई छुपे हुए राज

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में नाखूनों के आकार, लंबाई और बनावट को व्यक्ति के स्वभाव, सोच और व्यक्तित्व से जोड़कर देखा जाता है। जानें किस तरह के नाखून किस प्रवृत्ति और व्यक्तित्व की ओर इशारा करते हैं।

Image

नाखूनों से समझें व्यक्तित्व!

Samudrik Shastra: हाथों की रेखाओं और पर्वतों की तरह नाखूनों को भी सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व को समझने का एक माध्यम माना गया है। मान्यता है कि नाखूनों का आकार, लंबाई, चौड़ाई और बनावट व्यक्ति के व्यवहार, सोचने के तरीके और कुछ जीवन प्रवृत्तियों के बारे में संकेत दे सकते हैं। यही वजह है कि पुराने समय में हस्तरेखा के साथ नाखूनों का भी बारीकी से निरीक्षण किया जाता था। आइए जानते हैं अलग-अलग आकार के नाखूनों को लेकर क्या संकेत बताए गए हैं।

लंबे नाखूनों का संकेत

सामुद्रिक शास्त्र में लंबे और संतुलित नाखूनों को शांत स्वभाव और संवेदनशील सोच से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे लोगों के बारे में मान्यता है कि वे किसी भी विषय पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय सोच-विचार करना पसंद करते हैं। इनमें कल्पनाशीलता और रचनात्मकता भी अच्छी हो सकती है।