Palm Reading: हस्तरेखा शास्त्र में हाथों की रेखाओं को व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन से जुड़े अलग-अलग पहलुओं के संकेत के रूप में देखा जाता है। समय के साथ हथेली की कुछ रेखाएं हल्की या गहरी दिखाई दे सकती हैं जिसको लेकर तमाम तरह के सवाल लोगों के मन में होते हैं। जब कोई रेखा अचानक पहले से ज्यादा स्पष्ट और गहरी नजर आने लगे, तो अक्सर लोग सोचते हैं कि आखिर इसका क्या मतलब होगा। इसी तरह और भी कई सवाल हैं जो लोगों के मन में रहते हैं।
जीवन रेखा गहरी होना
मान्यता के अनुसार अगर जीवन रेखा पहले की तुलना में ज्यादा गहरी और साफ दिखाई देने लगे, तो इसे जीवन में स्थिरता और ऊर्जा से जुड़े सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जाता है। यह अंगूठे के आसपास से घूमते हुए हथेली के निचले हिस्से की ओर जाती है।
भाग्य रेखा अचानक हो जाए गहरी
हस्तरेखा शास्त्र में इसे करियर, काम और जीवन की दिशा से जोड़कर देखा जाता है। अगर भाग्य रेखा अचानक पहले से गहरी और स्पष्ट नजर आने लगे, तो मान्यता है कि व्यक्ति के करियर या कामकाज की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है। भाग्य रेखा हथेली के निचले हिस्से से ऊपर की तरफ जाती हुई दिखाई देती है। यह हर व्यक्ति की हथेली में एक जैसी स्पष्ट नहीं होती।
सूर्य रेखा गहरी होने का मतलब
अगर यह रेखा समय के साथ गहरी और साफ होने लगे, तो हस्तरेखा शास्त्र की मान्यता में इसे अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से सामने लाने और काम में पहचान मिलने का संकेत माना जाता है। हथेली पर अनामिका उंगली की ओर जाने वाली रेखा को सूर्य रेखा कहा जाता है।
मस्तिष्क रेखा में बदलाव
अगर यह रेखा पहले की तुलना में ज्यादा स्पष्ट दिखाई देने लगे, तो हस्तरेखा शास्त्र में इसे सोच में बदलाव या किसी महत्वपूर्ण फैसले की ओर बढ़ने का संकेत माना जाता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख हस्तरेखा शास्त्र से जुड़ी पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। भक्ति टाइम्स इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
