हस्तरेखा शास्त्र

क्या अंगूठे की बनावट से व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है? हस्तरेखा शास्त्र की मान्यता

Palmistry Thumb Reading: हस्तरेखा शास्त्र में अंगूठे को व्यक्ति की इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास, तर्क और निर्णय क्षमता से जोड़कर देखा जाता है।

Image

हस्तरेखा शास्त्र

Palmistry Thumb Reading: अगर आपकी हस्तरेखा में रुचि है तो यहां कुछ संकेत बताए गए हैं जिनको जानना दिलचस्प हो सकता है। अंगूठे को व्यक्ति के स्वभाव और सोच से जोड़कर देखा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में लंबा, छोटा, चौड़ा, पतला या लचीला अंगूठा हर बनावट को लेकर अलग-अलग मान्यताएं मौजूद हैं। हर व्यक्ति के अंगूठे का आकार थोड़ा अलग होता है। किसी का अंगूठा लंबा और सीधा होता है, किसी का छोटा, तो किसी का ज्यादा लचीला। हस्तरेखा शास्त्र में इन अलग-अलग बनावटों के आधार पर कुछ खास व्यक्तित्व गुणों की व्याख्या की जाती है।

लंबा अंगूठा हो तो कैसी होती है पर्सनैलिटी

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का अंगूठा हथेली के अनुपात में लंबा होता है, उन्हें मजबूत इच्छाशक्ति वाला माना जाता है। ऐसे लोग किसी काम को शुरू करने से पहले सोच-विचार जरूर करते हैं, लेकिन एक बार फैसला लेने के बाद उससे पीछे नहीं हटते। वे अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर होते हैं और मुश्किल परिस्थितियों में आसानी से हार नहीं मानते।