Mole On Head Meaning In Hindi (a mole mark on head meaning in hindi): सामुद्रिक शास्त्र को वैदिक ज्योतिष शास्त्र का अहम हिस्सा माना जाता है, जिसके जरिए व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, करियर, लव लाइफ और सेहत आदि के बारे में बहुत कुछ पता चलता है। आज से लगभग 5,000 वर्ष पहले महर्षि समुद्र ने समुद्र शास्त्र की रचना की थी, जिसे अब सामुद्रिक शास्त्र के नाम से जाना जाता है। हालांकि, कुछ शास्त्रों में भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय देव को भी सामुद्रिक शास्त्र के रचयिता के रूप में उल्लेख किया गया है। इस शास्त्र में सिर से लेकर पैर तक के अंगों के आकार और चिन्हों का विश्लेषण संकेतों के रूप में किया गया है। आज हम आपको सिर पर मौजूद तिल के महत्व और उससे मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में यहां बताने जा रहे हैं।
सिर पर तिल होना कैसा होता है?
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, सिर पर तिल होना शुभ होता है। ऐसे लोग भाग्यवान होते हैं, जो अपने तेज दिमाग से जीवन में अपार सफलता हासिल करते हैं। इन लोगों की नेतृत्व क्षमता भी अच्छी होती है। हालांकि, सिर पर तिल किस जगह है ये भी काफी मायने रखता है क्योंकि सिर पर अलग-अलग जगह तिल होने का मतलब अलग-अलग होता है।
सिर के बीच में तिल होना कैसा होता है?
जिन लोगों के सिर के बिल्कुल ऊपर वाले हिस्से या बीच में तिल होता है, वो काफी भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों का दिमाग काफी तेज होता है, जिसके बल पर ये जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। ये अपनी छोटी से छोटी गलती पर ध्यान देते हैं और उसे सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इनका प्रयास रहता है कि ये रोजाना कुछ नया सीखें और उसे अपने जीवन में अपनाएं।
सिर के बाएं तरफ तिल होना कैसा होता है?
जिन लोगों के सिर के बाएं तरफ तिल होता है, उन्हें समय-समय पर कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, अपनी मेहनत से ये लोग जीवन में अपार सफलता हासिल करने का दम रखते हैं। यदि ये लोग अपनी कमियों व गलतियों पर ध्यान देते हैं तो जीवन में बहुत आगे तक जाते हैं।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- ठोड़ी पर तिल होना शुभ है या अशुभ? सामुद्रिक शास्त्र से जानें
सिर के दाहिने तरफ तिल होना कैसा होता है?
सिर के दाहिने तरफ तिल होना सफलता और धन लाभ का दर्शाता है। ऐसे लोग जो भी काम करते हैं, उसमें सफलता हासिल करते हैं। इनकी जेब हर स्थिति में पैसों से भरी रहती है। इसके अलावा समाज हित के कार्य करने के लिए भी ये लोग हमेशा तैयार रहते हैं।
सिर के पिछले हिस्से पर तिल होना कैसा होता है?
जिन लोगों के सिर के पिछले हिस्से पर तिल होता है, उनका स्वभाव चंचल नहीं होता है। ऐसे लोग अपने काम से काम रखते हैं और शांति से जीवन जीते हैं। इन्हें लड़ाई-झगड़ा करना या किसी के जीवन में दखल देना अच्छा नहीं लगता है। हालांकि, अपने भविष्य के बारे में ये लोग बहुत सोचते हैं। इन लोगों का दिमाग तेज होता है और ये योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं।
