आज 13 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन आस्था के महापर्व छठ पूजा के लिए विशेष है। आज से चार दिवसीय छठ महापर्व का शुभारंभ 'नहाय-खाय' के साथ हो गया है। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो रात्रि 08:42 बजे तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि का आरंभ होगा। आज का दिन व्रतियों के लिए मन और शरीर को शुद्ध कर व्रत के संकल्प को धारण करने का पावन अवसर है। साथ ही आज नागुला चविथी और लाभ चतुर्थी भी है। चलिए अब जानें 13 नवंबर 2026 दिन की ज्योतिषीय गणना।
नहाय-खाय दिन का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नहाय-खाय के दिन व्रती स्नान-ध्यान के बाद पूरी तरह सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं और घर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हैं। यह दिन महापर्व की तैयारियों और आत्मिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है।
सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति
आज सूर्य देव तुला राशि में स्थित हैं, जबकि चंद्रमा दिन-रात धनु राशि में संचार करेंगे।
आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त
किसी भी मांगलिक कार्य या पूजा-पाठ के लिए पंचांग में शुभ समय का विशेष महत्व होता है। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:44 बजे से 12:27 बजे तक रहेगा। इसके अलावा, अमृत काल का समय प्रातः 10:05 बजे से दोपहर 11:53 बजे तक है। चौघड़िया के अनुसार, अमृत काल को सर्वोत्तम माना गया है, जो सुबह 09:24 बजे से 10:44 बजे तक रहेगा।वहीं, पंचांग के अनुसार राहुकाल का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। धार्मिक दृष्टि से राहुकाल को शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना जाता है। इसके अतिरिक्त, गुलिक काल सुबह 07:30 बजे से 09:00 बजे तक और यमगंड दोपहर 03:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक रहेगा। इन समय अवधियों में महत्वपूर्ण कार्यों को टालना ही उचित माना जाता है।
सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय
आज सूर्योदय प्रातः 06:42 बजे और सूर्यास्त सायं 05:28 बजे होगा। चंद्रोदय का समय प्रातः 10:21 बजे और चंद्रास्त रात्रि 08:22 बजे निर्धारित है।
चन्द्र मास और सम्वत
आज शक संवत 1948 पराभव है, जबकि गुजराती संवत 2083 कालयुक्त है। इसके अलावा 2083 सिद्धार्थी विक्रम संवत है। चन्द्र मास आज कार्तिक- पूर्णिमान्त और कार्तिक- अमान्त है। वहीं, प्रविष्टे/गते 28 है।
दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र
- दिशा शूल- पश्चिम में
- कुम्भ चक्र- पूर्व में
- होमाहुति- बुध में
- अग्निवास- पृथ्वी पर
- राहु का वास- दक्षिण-पूर्व दिशा में
- चंद्रमा का वास- पूर्व दिशा में
- शिव जी का वास- रात 8:42 बजे तक क्रीड़ा में है। इसके बाद वो कैलाश पर रहेंगे।
नक्षत्र और करण
नक्षत्रों की बात करें तो मूल नक्षत्र सायं 05:17 बजे तक रहेगा, जिसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का आरंभ होगा। करण की स्थिति देखें तो वणिज करण प्रातः 07:24 बजे तक रहेगा, जिसके बाद विष्टि (भद्रा) करण का प्रभाव शुरू हो जाएगा।
आज के शुभ-अशुभ योग
योग की दृष्टि से धृति योग अगले दिन 14 नवंबर की तड़के 05:23 बजे तक बना रहेगा, जिसके उपरांत शूल योग शुरू होगा।
