आज 20 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि सुबह 07 बजकर 16 मिनट तक रही, जिसके उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ हो गया है। आज का दिन देवुत्थान एकादशी व्रत, कंस वध और भीष्म पंचक के प्रारंभ के रूप में मनाया जा रहा है। आज एकादशी तिथि का क्षय भी हो रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज सूर्य दक्षिणायन में हैं और हेमंत ऋतु का समय चल रहा है। चलिए अब जानें 20 नवंबर 2026, शुक्रवार के ज्योतिषीय गणना के बारे में।
चंद्रमा और सूर्य ग्रह की स्थिति
चंद्रमा दिन-रात मीन राशि में संचार करेंगे, जबकि सूर्य वृश्चिक राशि में हैं।
सूर्योदय से लेकर चंद्रास्त तक का समय
आज सूर्योदय सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर हुआ है और सूर्यास्त शाम 05 बजकर 25 मिनट पर होगा। वहीं, चन्द्रोदय दोपहर 01 बजकर 52 मिनट और चन्द्रास्त कल 21 नवंबर 2026 की सुबह 02 बजकर 25 मिनट पर होगा।
नक्षत्र और योग
नक्षत्रों की बात करें तो उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अगले दिन सुबह 06 बजकर 51 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद रेवती नक्षत्र का आरंभ होगा। आज वज्र योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 56 मिनट तक बना रहेगा।
आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त
धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। आज ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 01 मिनट से 05 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा, विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 35 मिनट तक और गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 26 मिनट से 05 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। अमृत काल का समय सुबह 08 बजकर 07 मिनट से 09 बजकर 27 मिनट तक है।वहीं, पंचांग के अनुसार राहुकाल का समय पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान किसी भी नए या शुभ कार्य को करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अतिरिक्त, सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल और दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। आज दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 55 मिनट से 09 बजकर 38 मिनट तक है और पंचक पूरे दिन प्रभावी रहेगा।
निवास और शूल
- दिशा शूल- पश्चिम
- नक्षत्र शूल- सुबह 06:56 तक दक्षिण में
- अग्निवास- सुबह 07:15 तक आकाश में
- चन्द्र वास- उत्तर
- राहु वास- दक्षिण-पूर्व
- भद्रावास- शाम 07:00 से मृत्यु में
- कुम्भ चक्र- दक्षिण
- शिववास- सुबह 07:15 सभा में। इसके बाद क्रीड़ा में।
