पंचांग

21 नवंबर का पंचांग: आज तुलसी विवाह पर रहेगा पंचक, जानें दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त और योग

आज 21 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल द्वादशी तिथि है। साथ ही तुलसी विवाह है। आज के पंचांग में जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, व्रत-त्योहारों की जानकारी और हनुमान जी की कृपा पाने का विशेष उपाय।

Image

21 नवंबर का पंचांग

आज 21 नवंबर 2026, शनिवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 57 मिनट तक प्रभावी रहेगी, जिसके बाद त्रयोदशी तिथि का आरंभ होगा। आज के दिन का धार्मिक महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि आज वैष्णव संप्रदाय के लिए हरि प्रबोधिनी एकादशी का व्रत और चातुर्मास्य व्रत के नियमों की समाप्ति हो रही है। इसके अलावा तुलसी विवाह भी है। चलिए अब जानें 21 नवंबर 2026 के दिन की पूरी ज्योतिषीय गणना।

नक्षत्र और योग

आज के दिन नक्षत्रों की स्थिति पर नजर डालें तो रेवती नक्षत्र अगले दिन सुबह 05 बजकर 55 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद अश्विनी नक्षत्र का संचार होगा। आज सिद्धि योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 31 मिनट तक बना रहेगा, जिसके उपरांत व्यतीपात योग शुरू होगा।