पंचांग

15 नवंबर का पंचांग: आज छठ पूजा के तीसरे दिन किस समय होगा सूर्यास्त? जानें सूर्योदय का समय और दिनभर के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 15 November 2026: आज 15 नवंबर को छठ पूजा का संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। साथ ही स्कन्द षष्ठी है। चलिए पंचांग से जानें आज के शुभ मुहूर्त, योग, सूर्योदय-सूर्यास्त के समय और करण आदि के बारे में।

Image

15 नवंबर का पंचांग

15 November 2026 Ka Panchang: द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 नवंबर 2026 के दिन का आरंभ कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से हुआ है, जो कि सुबह 02:01 बजे तक थी। इस समय सप्तमी तिथि चल रही है, जो कल सुबह तक रहेगी। आज स्कन्द षष्ठी है। साथ ही छठ पूजा का संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। आज प्रात: काल में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, जिसका समापन रात 11:28 बजे होगा। इसके बाद कल सुबह तक श्रवण नक्षत्र रहने वाला है। चलिए अब पंचांग से जानें 15 नवंबर 2026 के दिन की पूरी ज्योतिषीय गणना।

आज के शुभ-अशुभ योग

15 नवंबर 2026 को दिनभर गण्ड योग रहेगा। इसके अलावा विडाल योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग सुबह 06:44 बजे से रात 11:28 बजे तक रहेंगे। आज आडल योग का भी संयोग बन रहा है, जो दोपहर 04:43 बजे से सुबह 01:16 बजे तक रहेगा।