पंचांग

16 नवंबर का पंचांग: आज उषा अर्घ्य के साथ होगा छठ पर्व का समापन, जानें सूर्योदय का समय और दिनभर के शुभ मुहूर्त

आज 16 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल सप्तमी तिथि है। आज छठ महापर्व का चौथा और अंतिम दिन है, जिसमें श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगे। जानें आज के शुभ मुहूर्त और पंचांग की जानकारी।

Image

16 नवंबर का पंचांग

आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो अगले दिन यानी 17 नवंबर की तड़के 04:19 बजे तक प्रभावी रहेगी। आज का दिन विशेष रूप से लोक आस्था के महापर्व 'छठ' के समापन के रूप में मनाया जा रहा है। आज छठ पूजा का चौथा और अंतिम दिन है, जिसे 'उषा अर्घ्य' और 'पारण' के रूप में जाना जाता है। छठ महापर्व के चौथे दिन श्रद्धालु उगते हुए सूर्य को दूसरा और अंतिम अर्घ्य अर्पित करते हैं। यह 36 घंटे के कठिन व्रत का समापन चरण है। श्रद्धालु नदी या तालाब के घाटों पर जल में खड़े होकर सूर्य देव की उपासना करते हैं और अर्घ्य देने के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण (व्रत खोलना) करते हैं। यह दिन आरोग्य, सुख और समृद्धि की कामना के साथ मनाया जाता है।

पंचांग के अनुसार, आज का दिन विक्रम संवत 2083 और शक संवत 1948 के अंतर्गत आता है। चलिए अब जानें 16 नवंबर 2026, दिन की पूरी ज्योतिषीय गणना के बारे में।