आज 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन का विशेष महत्व छठ महापर्व के कारण और भी बढ़ गया है, क्योंकि आज छठ पूजा का दूसरा दिन है जिसे 'खरना' के रूप में मनाया जाता है। खरना के दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके अलावा आज का दिन लाभ पंचमी, सौभाग्य पंचमी, जया पंचमी और जैन समुदाय के लिए ज्ञान पंचमी के रूप में भी मनाया जा रहा है। चलिए अब जानें 14 नवंबर 2026 के दिन की पूरी ज्योतिषीय गणना।
सूर्योदय से लेकर चन्द्रास्त तक का समय
आज सूर्योदय सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर हुआ है, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। इसके अलावा चंद्रोदय सुबह 11 बजकर 06 मिनट पर होगा। चन्द्रास्त आज रात 9 बजकर 18 मिनट पर होगा।
सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति
- सूर्य ग्रह- तुला राशि और विशाखा नक्षत्र में रहेंगे।
- चंद्रमा- धनु राशि में रहेंगे और रात 08:23 बजे उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र
- दिशा शूल- पूर्व में
- कुम्भ चक्र- रात 08:24 बजे तक पूर्व दिशा में है, जिसके बाद दक्षिण दिशा में रहेगा।
- होमाहुति- बुध में
- अग्निवास- रात 11:23 बजे तक आकाश में है, जिसके बाद पाताल में रहेगा।
- राहु का वास- पूर्व दिशा में
- चंद्रमा का वास- पूर्व दिशा में
- शिव जी का वास- रात 11:23 बजे तक कैलाश पर है, जिसके बाद वो नंदी पर रहेंगे।
आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त
किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। आज के दिन विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा, ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 57 मिनट से 5 बजकर 50 मिनट तक है। अमृत काल का समय दोपहर 2 बजकर 47 मिनट से शाम 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 28 मिनट से 5 बजकर 54 मिनट तक है।ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना गया है। आज राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही, सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल और दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक यमगंड का समय रहेगा। इन समय अवधियों में महत्वपूर्ण कार्यों को टालना उचित माना जाता है।
नक्षत्र और योग
आज का नक्षत्र पूर्वाषाढ़ है, जो रात्रि 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ होगा। आज का योग शूल है, जो अगले दिन सुबह 6 बजकर 23 मिनट तक प्रभावी रहेगा।
आज के उपाय
आज के दिन सूर्य चालीसा का पाठ करना शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इससे सूर्य और शनि दोनों की कृपा प्राप्त होती है। इसके अतिरिक्त, पीपल के वृक्ष पर गुड़ मिश्रित जल चढ़ाने से शनि देव की प्रसन्नता प्राप्त होती है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी द्रिक पंचांग के आधार पर तैयार की गई है। अलग-अलग क्षेत्र और पंचांग पद्धति के अनुसार तिथि एवं समय में मामूली अंतर संभव है। Bhakti Times इसकी पुष्टि नहीं करता है।
