Staircase Vastu: वास्तु शास्त्र में घर में सीढ़ियों के आसपास की जगह को खास महत्व दिया जाता है। ज्यादातर घरों में सीढ़ियों के नीचे की खाली जगह को सामान रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कोई वहां जूते-चप्पल रख देता है, तो कोई स्टोर बना देता है। वास्तु की मान्यताओं के अनुसार सीढ़ियों के नीचे रखी चीजों का क्या असर पड़ता है उसे यहां इस आर्टिकल में डिटेल में समझाया गया है।
सीढ़ियों के नीचे कैसे रखें जगह
वास्तु की मान्यताओं के अनुसार सीढ़ियों के नीचे की जगह को बहुत ज्यादा अस्त-व्यस्त नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार यहां जरूरत का सामान व्यवस्थित तरीके से रखें क्योंकि इस जगह को कबाड़खाने में बदलना ठीक नहीं है। इसे घर में बिखरा हुआ सामान रखने की जगह बनाने के बजाय एक निश्चित स्थान बनाएं जहां चीजें ढंग से और व्यवस्थित तरीके से रखी हुई हों।
सीढ़ियों के नीचे क्या रखना शुभ
वास्तु से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार सीढ़ियों के नीचे हल्का और उपयोगी सामान रखने की सलाह दी जाती है। बंद अलमारी या व्यवस्थित भंडारण की जगह आप यहां बना सकते हैं। बनाई जा सकती है। अतिरिक्त घरेलू सामान या ऐसी वस्तुएं जिनका आप रोजाना इस्तेमाल नहीं करते उन्हें व्यवस्थित तरीके से यहां रखा जा सकता है। ध्यान रहे कि बहुत ज्यादा सामान ठूंसने से यह हिस्सा भारी और अव्यवस्थित दिखाई न दे।
सीढ़ियों के नीचे मंदिर बनाने से बचें
वास्तु की मान्यताओं के अनुसार सीढ़ियों के नीचे पूजा घर या मंदिर बनाना अशुभ है। सीढ़ियों से लोगों का लगातार आना-जाना होता है और ऊपर से पैरों की आवाजाही भी रहती है। इसलिए भूलकर भी यहां पूजा से जुड़ी न कोई सामग्री रखें न ही इसे पूजाघर बनाएं।
सीढ़ियों के नीचे जूते-चप्पल न रखें
सीढ़ियों के नीचे जूते-चप्पल रखना ज्यादातर घरों में होता है। वास्तु की मान्यताओं के अनुसार इस जगह को जूते-चप्पलों से भरकर रखना ठीक नहीं है। जूते-चप्पलों के लिए घर के प्रवेश द्वार के पास अलग और व्यवस्थित स्थान बनाना ज्यादा सुविधाजनक है।
