वास्तु टिप्स

बच्चों का कमरा वास्तु के अनुसार कैसे व्यवस्थित करें? इन बातों का रखें ध्यान

Kids Room Vastu: वास्तु की मान्यताओं के अनुसार किए गए ये बदलाव बच्चों के कमरे में सकारात्मक और शांत माहौल बनाने की कोशिश हो सकते हैं।

Image

बच्चों का कमरा कैसे व्यवस्थित करें

Kids Room Vastu: बच्चों के कमरे का माहौल ऐसा होना चाहिए, जहां उन्हें सुकून भी मिले और पढ़ाई में मन भी लगे। वास्तु शास्त्र में भी बच्चों के कमरे की दिशा, फर्नीचर की जगह, रंग और रोशनी को जरूरी बातें बताई गई हैं। मान्यता है कि कमरे की सही व्यवस्था से सकारात्मक माहौल बनाने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं कि बच्चों के कमरे को वास्तु के हिसाब (Child Bedroom Vastu Tips) से कैसे व्यवस्थित किया जा सकता है।

बच्चों के कमरे में बेड कहां रखें?

वास्तु की मान्यताओं के अनुसार बच्चों के कमरे में बेड रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा को अच्छा माना जाता है। कोशिश करें कि बच्चे सोते समय सिर दक्षिण या पूर्व दिशा की तरफ रखें। इससे कमरे में सोने का माहौल बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। वास्तु में बेड के ठीक सामने शीशा लगाने से भी बचने की सलाह दी जाती है।