वास्तु टिप्स

पूजा घर में भगवान की मूर्तियां आमने-सामने क्यों नहीं रखनी चाहिए? वास्तु नियम जानें

घर के मंदिर में मूर्तियों की सही स्थिति और दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान की मूर्तियों को आमने-सामने रखने से ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है।

Image

घर का मंदिर न केवल श्रद्धा का केंद्र होता है, बल्कि यह घर की सकारात्मक ऊर्जा का मुख्य स्रोत भी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि मंदिर निर्माण या मूर्तियों की स्थापना में छोटी-सी भी चूक हो जाए, तो इसका असर घर की शांति और खुशहाली पर पड़ सकता है। अक्सर लोग अनजाने में मंदिर में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो वास्तु दोष का कारण बनती हैं।

घर के मंदिर में कभी भी भगवान की मूर्तियों को एक-दूसरे के आमने-सामने नहीं रखना चाहिए। इसे वास्तु की दृष्टि से अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में अनावश्यक तनाव, गृह क्लेश और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।