वास्तु टिप्स

किचन और बाथरूम के बीच ये गलती पड़ सकती है भारी, जानें वास्तु दोष

किचन और बाथरूम घर के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले हिस्सों में शामिल हैं। इसलिए इनकी जगह तय करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Image

वास्तु दोष

घर बनाते समय ज्यादातर लोग कमरे की जगह पर ही काफी ध्यान देते हैं लेकिन घर की दो बेहद जरूरी जगहें यानी किचन और बाथरूम के बीच की स्थिति पर कम लोगों का ही ध्यान जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन और बाथरूम को एक-दूसरे से अलग रखना अच्छा माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक किचन में अग्नि तत्व का प्रभाव माना जाता है, जबकि बाथरूम को पानी और नमी से जुड़ा स्थान माना जाता है। ऐसे में अगर दोनों के बीच सही दूरी या व्यवस्था न हो, तो इसे वास्तु दोष से जोड़कर देखा जाता है।

किचन और बाथरूम आमने-सामने होना

वास्तु के हिसाब से किचन और बाथरूम के दरवाजे बिल्कुल आमने-सामने होना अच्छा नहीं है। ऐसा होने पर दोनों स्थानों की अलग-अलग ऊर्जाओं का टकराव होने की मान्यता है। दोनों दरवाजों के बीच उचित दूरी और अलगाव रखने की कोशिश करें। बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखने की आदत भी अच्छी मानी जाती है।