वास्तु टिप्स

घर का वास्तु बिगाड़ सकता है धन का संतुलन, इन बातों का रखें ध्यान

Vastu Tips for Money: अगर आपको वास्तु में विश्वास है, तो इन उपायों को सकारात्मक आदतों के साथ अपनाया जा सकता है।

Image

इन बातों का रखें ध्यान

Vastu Tips for Money: अच्छी कमाई है फिर भी पैसा टिकता नहीं? वास्तु शास्त्र में ऐसी स्थिति को घर के वातावरण और ऊर्जा के असंतुलन से जोड़कर देखा जाता है। कई बार हम घर की छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान नहीं देते। वास्तु के नजरिए से इन छोटी-छोटी चीजों को धन और अवसरों के प्रवाह में रुकावट से जोड़कर देखा जाता है। आइए जानते हैं ऐसी कौन-सी गलतियां हैं, जिन पर आपको ध्यान देना चाहिए।

1- काम करने की जगह को लेकर न करें लापरवाही

वास्तु मान्यता के अनुसार, काम करते समय ऐसी स्थिति बेहतर मानी जाती है जहां बैठने वाले व्यक्ति को कमरे और प्रवेश की दिशा का स्पष्ट एहसास हो। घर में काम करने या पढ़ने की जगह का सीधा असर हमारे मन और एकाग्रता पर पड़ता है।