आरती संग्रह

Tulsi Vivah Aarti Lyrics In Hindi: ​तुलसी विवाह पर जरूर करें शालिग्राम जी और देवी तुलसी की आरती, यहां देखें लिरिक्स

Tulsi Vivah Ki Aarti: तुलसी विवाह के दिन मां लक्ष्मी के स्वरूप देवी तुलसी और विष्णु जी के शालिग्राम स्वरूप की पूजा की जाती है। पूजा के दौरान देवी-देवताओं की आरती करने का भी विधान है। यहां से आप तुलसी विवाह की आरती के लिरिक्स देख सकते हैं।

Image

तुलसी विवाह आरती इन हिंदी

Tulsi Vivah Ki Aarti In Hindi Lyrics (tulsi vivah aarti lyrics in hindi, तुलसी विवाह आरती इन हिंदी): हिंदू धर्म के लोगों के लिए तुलसी विवाह का दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप और धन की देवी मां लक्ष्मी के तुलसी स्वरूप की पूजा की जाती है। साथ ही देवी तुलसी का शालिग्राम जी से विवाह कराने का विधान है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन काल में वृंदा नामक कन्या ने भगवान विष्णु को शिला यानी शालिग्राम बनने का श्राप दिया था। विष्णु जी देवी वृंदा की भक्ति से बहुत प्रसन्न थे, जिसके कारण उन्होंने वृंदा का श्राप स्वीकार किया और उन्हें देवी तुलसी के रूप में पूजे जाने का आशीर्वाद दिया। साथ ही वचन दिया कि हर साल वो शालिग्राम स्वरूप में उनसे विवाह करेंगे, जिस दिन को भक्तजन तुलसी विवाह के नाम से जानेंगे।

मान्यता है कि तुलसी विवाह के दिन पूजा-पाठ करने से पापों का नाश होता है और वैवाहिक जीवन में खुशियों का स्थायी वास होता है। इस पावन दिन देवी तुलसी और शालिग्राम जी की पूजा के दौरान उनकी आरती करने का भी विधान है। आरती के बिना तुलसी विवाह की पूजा को शास्त्रों में अधूरा माना गया है। चलिए अब जानें तुलसी विवाह के दिन देवी तुलसी और शालिग्राम जी की करने वाली आरतियों के बोल।