Shiv Ji Ke Bhajan Lyrics: भगवान शिव को देवों के देव महादेव, भोलेनाथ, शंकर और नीलकंठ जैसे अनेक नामों से जाना जाता है। हिंदू धर्म में उन्हें सृष्टि के संहारक के साथ-साथ कल्याणकारी और करुणामय देवता माना गया है। शिव भजनों में उनके अलग-अलग स्वरूपों, उनकी महिमा, वैराग्य और भक्तों के प्रति उनकी कृपा का वर्णन मिलता है। धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से शिव का स्मरण करने और उनके भजनों (Lord Shiva Bhajan) का गायन करने से मन में शांति, विश्वास और सकारात्मकता का भाव पैदा होता है। यहां पढ़ें महादेव के ऐसे ही प्रसिद्ध भजनों के लिरिक्स।
भगवान शिव के भजन (Lord Shiva Bhajan Lyrics)
शंकर तेरी जटा में बहती है गंगधारा...
शंकर तेरी जटा में, बहती है गंगधारा ।
काली घटा के अंदर, जिम दामिनी उजारा ॥
शंकर तेरी जटा में बहती है गंगधारा...
गल मुंडमाल राजे, शशि भाल में बिराजे ।
डमरू निनाद बाजे, कर में त्रिशूल भारा ॥
शंकर तेरी जटा में बहती है गंगधारा...
दृग तीन तेज राशी, कटिबंध नागफासी ।
गिरिजा है संग दासी, सब विश्व के अधारा ॥
शंकर तेरी जटा में बहती है गंगधारा...
मृगचर्म वसनधारी, वृषराज पर सवारी ।
निज भक्त दुःखहारी, कैलाश में विहारा ॥
शंकर तेरी जटा में बहती है गंगधारा...
शिवनाम जो उचारे, सब पाप दोष टारे ।
ब्रह्मानंद न बिसारे, भवसिंधु पार तारा ॥
शंकर तेरी जटा में बहती है गंगधारा...
Shiv Shankar Bhajan Lyrics in Hindi
शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ....
शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ।
अंत काल को भवसागर में उसका बेडा पार हुआ॥
भोले शंकर की पूजा करो,
ध्यान चरणों में इसके धरो।
हर हर महादेव शिव शम्भू।
हर हर महादेव शिव शम्भू॥
नाम ऊँचा है सबसे महादेव का,
वंदना इसकी करते है सब देवता।
इसकी पूजा से वरदान पातें हैं सब,
शक्ति का दान पातें हैं सब।
नाथ असुर प्राणी सब पर ही भोले का उपकार हुआ।
अंत काल को भवसागर में उसका बेडा पार हुआ॥
शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ....
हिंदू धर्म में भगवान शिव को शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि महादेव के नाम का स्मरण और उनके भजनों का गायन करने से भक्तों को आध्यात्मिक शांति और आत्मबल मिलता है। तो आप भगवान शिव का पूजन करते समय इन शिव भजनों का उच्चारण कर सकते हैं।
