धर्म

Astrology: क्या इस साल फिर बढ़ेगा भारत-पाक तनाव? ऑपरेशन सिंदूर 2.0 पर ज्योतिषाचार्य राखी का बड़ा वादा

Astrology: ज्योतिषाचार्य डॉ. वाई राखी ने पाकिस्तान की आंतरिक स्थिति, भारत-पाक तनाव और ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ की संभावनाओं पर ज्योतिषीय आकलन साझा किया। आगे विस्तार से जानें भारत-पाक युद्ध सहित दुनिया भर के हालात का ज्योतिषीय आकलन।

Image

Astrology

Astrology: दुनिया इस समय कई मोर्चों पर तनाव और अस्थिरता के दौर से गुजर रही है। कहीं युद्ध की स्थिति है तो कहीं आर्थिक संकट, राजनीतिक विरोध और सामाजिक असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे माहौल में पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति, भारत-पाकिस्तान संबंध और भविष्य में किसी संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भविष्य के घटनाक्रमों का आकलन करने वाली डॉ. वाई राखी ने कई अहम मुद्दों पर अपनी राय साझा की है। आगे विस्तार से समझते हैं कि भारत-पाक संबंध, ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) और दुनिया भर के हालातों का ज्योतिषीय आकलन।

भारत-पाक युद्ध का सवाल

हमारे साथ हुई बातचीत के दौरान जब उनसे पाकिस्तान के मौजूदा हालात और ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ की संभावना को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने युद्ध को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि युद्ध कभी नहीं होना चाहिए। उनके मुताबिक भारत अपनी ओर से लड़ाई शुरू नहीं करता, बल्कि किसी हमले के बाद जवाब देता है। हालांकि, उन्होंने 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण परिस्थितियों की संभावना की बात भी कही।