व्रत त्योहार

भाई दूज 2026: 10 या 11 नवंबर? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को लेकर भाई दूज की तारीख पर असमंजस की स्थिति है। उदया तिथि के आधार पर भाई दूज का त्योहार 11 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा।

Image

भाई दूज 2026: 10 या 11 नवंबर? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्योहार इस वर्ष कब मनाया जाएगा, इसे लेकर लोगों के मन में तारीख को लेकर दुविधा बनी हुई है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 10 और 11 नवंबर दोनों दिन पड़ रही है, जिसके कारण सही तिथि को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस पर्व को गोवर्धन पूजा के अगले दिन मनाया जाता है।

पंचांग में कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि का आरंभ 10 नवंबर, मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 1 मिनट पर हो रहा है। यह तिथि अगले दिन यानी 11 नवंबर, बुधवार को दोपहर 3 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। चूंकि 11 नवंबर को सूर्योदय के समय द्वितीया तिथि व्याप्त है, इसलिए उदया तिथि की मान्यता के अनुसार भाई दूज का त्योहार 11 नवंबर, बुधवार को ही मनाया जाना शास्त्र सम्मत है।