व्रत त्योहार

Chhath Puja 3rd Day Katha: छठ पूजा के तीसरे दिन पढ़ें राजा प्रियव्रत और छठी मैया की ये कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल

Chhath Puja 3rd Day Katha In Hindi: छठ पर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जाता है, जिसके पश्चात छठी मैया की पूजा की जाती है और उनसे जुड़ी एक पौराणिक कथा पढ़ी जाती है। आज यहां पर आप छठ पूजा के तीसरे दिन पढ़ी जाने वाली कथा के बारे में ही जानेंगे।

Image

छठ पूजा के तीसरे दिन की कहानी

Chhath Puja Ke Teesre Din Ki Katha (chhath puja ke 3day ki katha kya hai, छठ पूजा के तीसरे दिन की कथा क्या है): छठ का महापर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है, जो कुल 4 दिनों तक चलता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से छठ पर्व की शुरुआत होती है। इस दिन को नहाय-खाय कहा जाता है। छठ पर्व का दूसरा दिन खरना/लोहंडा कहलाता है, जिसकी पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को होती है। इसके बाद कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को संध्या अर्घ्य और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को उषा अर्घ्य दिया जाता है।

छठ पर्व का तीसरा दिन बेहद खास होता है, जिसे छठ पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन शाम के समय डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया जाता है, जिसके पश्चात छठी मैया की पूजा की जाती है। पूजा के दौरान राजा प्रियव्रत और छठी मैया से जुड़ी एक पौराणिक कथा भी पढ़ी जाती है, जिसके बाद ही व्रत का पूर्ण फल मिलता है। चलिए अब जानें छठ पूजा के तीसरे दिन की कथा।