व्रत त्योहार

Sarvapitri Amavasya Wishes In Hindi 2026: आज ​सर्वपितृ अमावस्या पर अपनों के साथ शेयर करें ये भावपूर्ण​​​ विशेज, देखें पितरों से जुड़े संदेश

Sarvapitri Amavasya Shubhkamnaye In Hindi 2026: आज 10 अक्टूबर को ​​सर्वपितृ अमावस्या है। इस दिन को खास बनाने व अपने पितरों को याद करते हुए आप अपने परिजनों के साथ यहां दी गई भावपूर्ण विशेज और संदेश साझा कर सकते हैं।

Image

सर्वपितृ अमावस्या के संदेश हिंदी में

Sarvapitri Amavasya 2026 Today: आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सर्वपितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। यह पितृपक्ष का आखिरी दिन होता है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति व तृप्ति के लिए श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण किया जाता है। माना जाता है कि जिन लोगों के पितृ उनसे खुश होते हैं, उन्हें जीवन में हर सुख मिलता है। व्यक्ति कभी किसी बड़ी परेशानी में नहीं फंसता है और न ही ज्यादा समय तक दुखी रहता है। इसके अलावा कुल वृद्धि में भी बाधाएं उत्पन्न नहीं होती हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में आज 10 अक्टूबर, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या मनाई जा रही है।

हालांकि, सर्वपितृ अमावस्या का दिन केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक ही सीमित नहीं है। इस दिन को पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने, उनके संस्कारों व सीख को याद करने तथा परोपकार से जुड़ने के लिए भी खास माना जाता है। चलिए अब जानें सर्वपितृ अमावस्या के पावन अवसर पर अपने मित्रों व परिजनों के साथ साझा करने वाले शुभकामना संदेशों के बारे में।