हस्तरेखा शास्त्र

अंगूठे के पास वाली उंगली पर तिल होना कैसा होता है? सामुद्रिक शास्त्र से जानें Index Finger के आकार और रेखाओं से जुड़े संकेत

Index Finger Signs: अंगूठे के ठीक पास वाली उंगली को इंडेक्स फिंगर कहा जाता है। चलिए सामुद्रिक शास्त्र की मदद से जानें इंडेक्स फिंगर की बनावट, तिल और रेखाओं से जुड़े अहम संकेतों के बारे में।

Image

इंडेक्स फिंगर की बनावट और उसके फल

Samudrik Shastra: शरीर के अंगों की बनावट और आकार तथा बॉडी पर मौजूद तिलों और निशानों का सामुद्रिक शास्त्र में खास महत्व है। इनके जरिए व्यक्ति के स्वभाव और जीवन की गुप्त बातों के बारे में पता चल सकता है। सामुद्रिक शास्त्र में अंगूठे के ठीक पास वाली उंगली यानी इंडेक्स फिंगर के आकार, रेखाओं और तिलों का भी खास महत्व है, जिससे व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है। चलिए विस्तार से जानें इंडेक्स फिंगर से जुड़े संकेतों के बारे में।

हाथ की इंडेक्स फिंगर पर तिल होना कैसा होता है?

इंडेक्स फिंगर देवगुरु बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है, जिन्हें वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ज्ञान, मान-सम्मान, भाग्य, धन और सफलता आदि का कारक माना गया है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथ की इस उंगली पर तिल होता है, वो काफी भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों को किस्मत का भरपूर साथ मिलता है, जिसके कारण मेहनत भी रंग लाती है। ये कम उम्र में समाज में उच्च पद हासिल करते हैं।