हस्तरेखा शास्त्र

सबसे छोटी उंगली पर तिल होना कैसा होता है? सामुद्रिक शास्त्र से जानें Little Finger के आकार और रेखाओं से जुड़े संकेत

Little Finger Significance: छोटी उंगली का सामुद्रिक शास्त्र में खास महत्व है, जिसके जरिए व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। चलिए विस्तार से जानें छोटी उंगली की बनावट, रेखाओं और तिल से जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में।

Image

सबसे छोटी उंगली पर तिल होना कैसा होता है?

Samudrik Shastra: हिंदू धर्म के लोगों के लिए सामुद्रिक शास्त्र का खास महत्व है, जिसके जरिए किसी भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। यहां तक कि हाथ की केवल छोटी उंगली को देखकर व्यक्ति के स्वभाव, लव लाइफ, करियर, आर्थिक स्थिति और भविष्य में घटने वाली कुछ संभावित घटनाओं का आकलन किया जा सकता है। इसके अलावा पैर की छोटी उंगली भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताती है। आज यहां पर आप इसी उंगली से मिलने वाले अहम संकेतों के बारे में जानेंगे।

छोटी उंगली का संबंध किस ग्रह से है?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह से सबसे छोटी उंगली जुड़ी है। बुध ग्रह को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार का स्थान प्राप्त है, जो व्यक्ति की बुद्धि, त्वचा, व्यापार, संचार कौशल और आर्थिक स्थिति आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं।