हस्तरेखा शास्त्र

हथेली के पिछले हिस्से पर तिल होना कैसा होता है? सामुद्रिक शास्त्र से जानें Back Of Hand के आकार और रेखाओं से जुड़े संकेत

Back Of Hand Signs: हथेली के आकार और उसके पिछले हिस्से पर तिल व रेखाओं को सामुद्रिक शास्त्र में अहम संकेत माना गया है, जिसके जरिए व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है। चलिए विस्तार से जानें हथेली से मिलने वाले संकेतों के बारे में।

Image

हथेली के पिछले हिस्से से जुड़े संकेत

Back Of Hand Mole, Lines & Shape: सामुद्रिक शास्त्र और हस्तरेखा शास्त्र दोनों ही प्राचीन भारतीय विद्या हैं, जिनके जरिए व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जानने का प्रयास किया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र जहां वैदिक ज्योतिष शास्त्र का हिस्सा है। वहीं, हस्तरेखा शास्त्र को सामुद्रिक शास्त्र का एक अंग माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट, चिह्नों और रेखाओं का महत्व है, जबकि हस्तरेखा शास्त्र में हाथ पर मौजूद रेखाओं का विश्लेषण किया गया है। आज यहां पर आप हथेली के पिछले हिस्से पर तिल, रेखाओं और आकार से मिलने वाले संकेतों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

हथेली के पिछले हिस्से पर तिल होना कैसा होता है?

  • दाएं हाथ-
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, दाहिने हाथ की हथेली के पिछले हिस्से पर तिल होना शुभ होता है। ऐसा व्यक्ति मेहनती होता है, जिसमें अपने सपनों को पूरा करने का दम होता है। ये लोग समझदार होने के साथ-साथ चालाक भी होते हैं, जो जल्दी से हार नहीं मानते हैं। इन लोगों का स्वभाव मिलनसार होता है। ये नए लोगों के बीच बहुत जल्दी घुल-मिल जाते हैं। इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना भी बहुत अच्छा लगता है।