हस्तरेखा शास्त्र

हथेली पर तिल होना कैसा होता है? सामुद्रिक शास्त्र से जानें Palm के आकार और रेखाओं से जुड़े संकेत

​​Palm Significance: हथेली पर तिल होना कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण संकेत है, जिसके बारे में विस्तार से सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है। चलिए जानें हथेली से मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में।

Image

हथेली पर तिल होना क्या शुभ होता है?

Samudrik Shastra: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की तरह सामुद्रिक शास्त्र भी एक प्राचीन विद्या है, जिसका हिन्दू धर्म के लोगों के लिए खास महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति के आधार पर व्यक्ति के भविष्य का आकलन किया जाता है, जबकि सामुद्रिक शास्त्र में शरीर की बनावट, निशान और चिह्नों के जरिए व्यक्ति के बारे में जाना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र भी सामुद्रिक शास्त्र का एक हिस्सा है, जिसमें हाथ की रेखाओं और पर्वतों से व्यक्ति के जीवन से जुड़े विभिन्न रहस्यों को खोलने का प्रयास किया जाता है।

आज यहां पर आप हथेली पर मौजूद रेखाओं, तिल और आकार आदि से मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में विस्तार से जानेंगे।