Mole On Index Finger Nail Significance: सामुद्रिक शास्त्र एक सटीक विद्या है, जो ग्रहों के प्रभाव को शारीरिक लक्षणों के रूप में देखती है। इसमें शरीर के विभिन्न अंगों की बनावट, रंग और तिल आदि को महत्वपूर्ण संकेत माना गया है। इन संकेतों के जरिए व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य की संभावित घटनाओं का आकलन किया जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र में पैर और हाथ के अंगूठे के पास वाली उंगली यानी तर्जनी उंगली तथा इंडेक्स फिंगर का भी खास महत्व है, जिसके जरिए व्यक्ति के जीवन से जुड़े रहस्यों के बारे में जाना जा सकता है। आज यहां पर आप तर्जनी उंगली के नाखून पर मौजूद तिल से मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में विस्तार से जानेंगे।
इंडेक्स फिंगर के नाखून पर तिल होना कैसा होता है?
दाहिना पैर-
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, दाहिने पैर की इंडेक्स फिंगर के नाखून पर तिल होना ज्यादा अच्छा नहीं होता है। ऐसा व्यक्ति समझदार, मेहनती और धैर्यवान होता है, लेकिन जीवन में अपार सफलता हासिल नहीं कर पाता है। कई बार स्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि इन्हें कड़ी मेहनत करने के बाद भी कामयाबी नहीं मिलती है। इसके अलावा ये बहुत ही जल्दी लोगों पर भरोसा कर लेते हैं, जिसके चक्कर में अपना नुकसान करवा बैठते हैं।
बायां पैर-
जिन लोगों के बाएं पैर की इंडेक्स फिंगर के नाखून पर तिल होता है, उनका जीवन आसान नहीं होता है। इन्हें आएदिन किसी न किसी बड़ी समस्या का सामना करना ही पड़ता है। खासकर, धन कमाने के लिए इन्हें अधिक संघर्ष करना पड़ता है। अपने प्रेम जीवन से भी ये संतुष्ट नहीं रहते हैं। इन्हें मनचाहा प्यार नहीं मिलता है, जिसका दुख इन्हें जीवनभर रहता है।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- हाथ या पैर, अंगूठे के नाखून पर तिल कहां होना ज्यादा शुभ? जानें
तर्जनी उंगली के नाखून पर तिल होना कैसा होता है?
दाएं हाथ-
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, दाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर तिल होना व्यक्ति के भाग्यशाली होने का संकेत है। ऐसे लोगों में नेतृत्व के गुण होते हैं, जो कोई भी काम बीच में नहीं छोड़ते हैं। ये अपनी मेहनत से अपार धन और मान-सम्मान कमाते हैं। अपने परिवार वालों से भी ये बहुत प्यार करते हैं और उन्हें खुश रखने के लिए तमाम कोशिशें करते हैं।
बाएं हाथ-
जिन लोगों के बाएं हाथ की तर्जनी उंगली के नाखून पर तिल होता है, वो दयालु और परोपकारी स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोगों का दिल काफी साफ होता है। ये लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हालांकि, कई बार सामने वाला व्यक्ति इनकी इस अच्छाई का फायदा भी उठा लेता है यानी इन्हें आसानी से मूर्ख बनाया जा सकता है।
