हस्तरेखा शास्त्र

हाथ या पैर, अंगूठे के नाखून पर तिल कहां होना ज्यादा शुभ? जानें सामुद्रिक शास्त्र से

Mole On Thumb Nail: क्या आपके भी अंगूठे के नाखून पर तिल है? अगर हां, तो ये कोई साधारण बात नहीं है। सामुद्रिक शास्त्र में इसे एक महत्वपूर्ण संकेत माना गया है, जिसके बारे में विस्तार से आप यहां पर जानेंगे।

Image

अंगूठे के नाखून पर तिल होना कैसा होता है?

Mole On Thumb Nail Significance: सामुद्रिक शास्त्र का दायरा बहुत ही व्यापक है। इसमें शरीर के अंगों की बनावट, निशान, तिल और आकार आदि से व्यक्ति के भविष्य के बारे में जानने का प्रयास किया जाता है। साथ ही स्वभाव को समझने की कोशिश की जाती है। इसमें हाथ और पैर के अंगूठे के नाखून पर तिल होना भी खास महत्व रखता है। इस संकेत के जरिए व्यक्ति के व्यक्तित्व और उसके साथ भविष्य में घटने वाली कुछ संभावित घटनाओं की जानकारी मिल सकती है। चलिए विस्तार से जानें अंगूठे के नाखून पर मौजूद तिल से जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में।

हाथ के अंगूठे के नाखून पर तिल होना कैसा होता है?

दाएं हाथ-

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, दाएं हाथ के अंगूठे के नाखून पर तिल होना बेहद शुभ होता है। ऐसा व्यक्ति मेहनती होता है और अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना पसंद करता है। इनके बड़े-बड़े सपने होते हैं, जिन्हें पूरा करने का जज्बा इनके अंदर होता है। ये अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं और खुद पर लगातार काम करते हैं। ये जल्दी से हार नहीं मानते हैं, बल्कि हर परिस्थिति से कुछ न कुछ सीखने का प्रयास करते हैं। इनका स्वभाव भी काफी अच्छा और मिलनसार होता है। ये जिस भी व्यक्ति से मिलते हैं, उससे कुछ न कुछ सीखने की कोशिश करते हैं। अपनी समझदारी और सतर्क स्वभाव के कारण आसानी से इन्हें कोई बेवकूफ नहीं बना सकता है। बता दें कि इन लोगों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है, जिसकी वजह से लोग इनकी ओर जल्दी अट्रैक्ट होते हैं।