हस्तरेखा शास्त्र

हाथ या पैर, सबसे बड़ी उंगली के नाखून पर कहां तिल होना है शुभ? जानें सामुद्रिक शास्त्र से

Mole On Long Finger Nail: क्या आपके भी हाथ या पैर की सबसे बड़ी उंगली के नाखून पर तिल है? अगर हां, तो ये कोई साधारण संकेत नहीं है। इसके जरिए आपको अपने भविष्य से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब मिल सकते हैं। चलिए विस्तार से जानें इस उंगली के नाखून पर तिल होने के महत्व और संकेतों के बारे में।

Image

उंगली के नाखून पर तिल होना कैसा होता है?

Mole On Long Finger Nail Significance: ‘समुद्र’ ऋषि द्वारा रचित सामुद्रिक शास्त्र एक विस्तृत ग्रंथ है, जिसे शरीर के लक्षणों का ज्ञान भी कहा जाता है। इस शास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगों की बनावट, आकार और रंग आदि के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव तथा भविष्य का आकलन किया जाता है। इसी के साथ सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर मौजूद तिलों के आधार पर व्यक्ति के साथ घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है। हालांकि, तिल शरीर के किस स्थान पर है, इसका भी विशेष महत्व है।

आज यहां आप जानेंगे कि हाथ और पैर की सबसे बड़ी उंगली के नाखून पर तिल होना कैसा होता है। इसी के साथ ऐसे लोगों के स्वभाव और व्यक्तित्व से जुड़ी खास बातों के बारे में आपको पता चलेगा।