हस्तरेखा शास्त्र

पैर के पंजे पर तिल होना कैसा होता है? सामुद्रिक शास्त्र से जानें शुभ-अशुभ संकेत

Foot Mole Meaning: पैर के पंजे पर तिल होना सामुद्रिक शास्त्र की दृष्टि से बहुत ही खास है। आज यहां पर आप पैर के पंजे पर मौजूद तिल के सामुद्रिक शास्त्र में बताए गए महत्व और संकेतों के बारे में ही जानेंगे।

Image

पैर के पंजे पर तिल होने का मतलब

Mole On Foot Meaning: सामुद्रिक शास्त्र प्राचीन भारतीय ज्ञान और परंपराओं पर आधारित एक विद्या है, जिसकी शुरुआती रचना भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय देव ने की थी। समुद्र ऋषि ने इस विद्या को आगे बढ़ाया और 'सामुद्रिक शास्त्र' नाम दिया। दुनियाभर में सामुद्रिक शास्त्र का प्रचार-प्रसार भी समुद्र ऋषि ने ही किया था। इस शास्त्र में व्यक्ति के शरीर की बनावट, अंगों के आकार, तिलों, चेहरे के लक्षणों और हाथ की रेखाओं को संकेतों के रूप में दर्शाया गया है, जिनके जरिए व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य का आकलन किया जाता है।

पैर के पंजे पर मौजूद तिल को भी सामुद्रिक शास्त्र में एक अहम संकेत माना है, जिससे भविष्य से जुड़े विभिन्न संकेत मिलते हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं पैर के पंजे पर तिल होने के धार्मिक महत्व के बारे में।