Mole On Heel Of Foot Meaning: सामुद्रिक शास्त्र में एड़ी पर मौजूद तिल को एक महत्वपूर्ण संकेत माना गया है, जिसके जरिए व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और संभावित घटनाओं की जानकारी मिलती है। दरअसल, सामुद्रिक शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसमें व्यक्ति के शरीर के आकार, बनावट, तिल और निशानों को संकेतों के रूप में दर्शाया गया है। इनके जरिए व्यक्ति के साथ भविष्य में घटने वाली घटनाओं की जानकारी मिलती है। साथ ही मनुष्य के सटीक स्वभाव का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस शास्त्र में एड़ी पर मौजूद तिल को एक शुभ संकेत माना गया है। चलिए विस्तार से जानें एड़ी पर तिल होने के धार्मिक महत्व और संकेतों के बारे में।
दाहिनी एड़ी पर तिल होना कैसा होता है?
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पुरुषों के दाहिने पैर की एड़ी पर तिल होना बहुत शुभ होता है। ऐसे लोग जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इन लोगों का स्वभाव मिलनसार होता है। ये जल्दी से लोगों की बातों में नहीं आते हैं, बल्कि सोच-समझकर फैसले लेते हैं। इन लोगों को यात्राएं करना भी बहुत अच्छा लगता है। ज्यादा समय तक ये लोग एक जगह पर टिककर नहीं बैठ पाते हैं।
वहीं, जिन महिलाओं के पैर की दाहिनी एड़ी पर तिल होता है, वो करियर में अपनी मेहनत से ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं। ऐसी महिलाओं का स्वभाव मेहनती और मिलनसार होता है। इन्हें नई-नई चीजों के बारे में जानना और खोज करना अच्छा लगता है। हालांकि, करियर से ज्यादा ये अपने परिवार वालों की खुशी को अहमियत देती हैं।
पुरुषों के बाएं पैर की एड़ी पर तिल होना कैसा होता है?
जिन पुरुषों के बाएं पैर की एड़ी पर तिल होता है, उनका जीवन आसान नहीं रहता है। इन्हें जीवन में अधिक संघर्ष और भागदौड़ करनी पड़ती है। न चाहते हुए भी इन लोगों को अपने घर को छोड़ कहीं दूर जाना पड़ता है। इन लोगों का स्वभाव ज्यादा मिलनसार नहीं होता है। ये स्वभाव से भावुक और प्रकृति प्रेमी होते हैं। कला के प्रति भी इन लोगों की खास रुचि होती है, जिसके चक्कर में ये खर्चा भी बहुत करते हैं।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- बाजू पर तिल होने का क्या मतलब है? सामुद्रिक शास्त्र से जानें
महिलाओं के बाएं पैर की एड़ी पर तिल होने का मतलब
सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है जिन महिलाओं के बाएं पैर की एड़ी पर तिल होता है, वो काफी भाग्यशाली होती हैं। ऐसी महिलाएं बिना किसी बाहरी व्यक्ति की मदद के करियर में ऊंचा स्थान हासिल करती हैं। ये अपने परिवार वालों को भी प्राथमिकता देती हैं। इन्हें अपने बच्चों, पति और दोस्तों के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है। हालांकि, इनका जीवन तभी सही चलता है, जब ये अपने गुस्से और भावनाओं पर काबू करती हैं।
नोट: यहां बताई गई बातें सामुद्रिक शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। Bhakti Times इसकी पुष्टि नहीं करता है।
