Samudrik Shastra: शरीर की आकृति, चिह्नों, बनावट और रेखाओं का सामुद्रिक शास्त्र में खास महत्व है, जिनके जरिए व्यक्ति के जीवन से जुड़े विभिन्न राज खोले जाते हैं। साथ ही व्यक्ति के स्वभाव का आकलन किया जा सकता है। इसमें हाथ और पैर की छोटी उंगली के पास वाली उंगली यानी रिंग फिंगर को भी एक महत्वपूर्ण संकेत माना गया है, जिसके जरिए मनुष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जाता है। आज यहां पर आप रिंग फिंगर यानी अनामिका उंगली से मिलने वाले भविष्य से जुड़े अहम संकेतों के बारे में जानेंगे।
रिंग फिंगर किस ग्रह से जुड़ी है?
सूर्य ग्रह से रिंग फिंगर का संबंध है, जिसे वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा का स्थान प्राप्त है। सूर्य को उच्च पद, अपार सफलता, नेतृत्व क्षमता, आत्मसम्मान, आत्मा और यश आदि का कारक माना गया है।
रिंग फिंगर पर तिल होना कैसा होता है?
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, रिंग फिंगर पर तिल होना बहुत शुभ है। ऐसे लोगों के जीवन में अचानक बदलाव आते हैं, जिनसे इन्हें काफी कुछ सीखने को मिलता है। इन लोगों के कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल करने की भी संभावना होती है। खासकर, सरकारी क्षेत्रों में ये अच्छा काम करते हैं और खूब शोहरत कमाते हैं।
अनामिका उंगली पर तिल होना कैसा होता है?
पैर की अनामिका उंगली पर तिल होना बहुत ज्यादा शुभ नहीं होता है। ऐसे लोगों के जीवन में भागदौड़ ज्यादा रहती है। ये ज्यादा समय तक एक स्थान पर रह नहीं सकते हैं। इन लोगों को नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करने का अच्छा मौका मिलता है। ये ज्यादा लोगों से मतलब नहीं रखते हैं और अपनी धुन में रहते हैं। इन्हें जो अच्छा व सही लगता है, वो ही ये करते हैं।
रिंग फिंगर पर कैसी रेखाओं का होना है शुभ?
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, रिंग फिंगर पर केवल एक स्पष्ट व सीधी खड़ी रेखा का होना सबसे ज्यादा शुभ होता है। ऐसे व्यक्ति अत्यधिक भाग्यशाली होते हैं, जिन्हें जीवन का हर सुख मिलता है। वहीं, जिन लोगों की अनामिका उंगली पर कटी-फटी, जालीनुमा या बहुत ज्यादा गोल रेखाएं होती हैं, उन्हें जीवन में संघर्ष अधिक करना होता है। इन लोगों की कई इच्छाएं पूरी नहीं होती हैं और न ही इन्हें अपार यश की प्राप्ति होती है।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें: अंगूठे के पास वाली उंगली पर तिल होना कैसा होता है? जानें
रिंग फिंगर की बनावट कैसी होनी चाहिए?
हाथ की चौथी उंगली यानी रिंग फिंगर का सीधा, मुलायम और इंडेक्स फिंगर से थोड़ी लंबा या उसके समान होना अच्छा होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसा व्यक्ति रचनात्मक होता है, जो अपनी कला के दम पर अपार नाम और पैसा कमाता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामुद्रिक शास्त्र और हस्तरेखा शास्त्र से जुड़ी पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। भक्ति टाइम्स इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
