Bedroom Tv Vastu Tips: टीवी को मनोरंजन का एक अच्छा साधन माना जाता है, जो आजकल ज्यादातर लोगों के घरों में होता है। पहले के समय में पूरे घर में केवल एक ही टीवी हुआ करता था, लेकिन अब आपको लगभग हर कमरे में टीवी देखने को मिल जाएगा। खासकर, हाउसवाइफ के जीवन में टीवी मनोरंजन का एक अहम हिस्सा होता है। यही वजह है कि कई कपल्स अपने बेडरूम में टीवी लगाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में टीवी रखना उचित नहीं है। आज यहां आप जानेंगे कि मैरिड कपल्स को अपने बेडरूम में टीवी क्यों नहीं लगाना चाहिए। साथ ही इसके अशुभ प्रभाव व इसकी नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए किए जाने वाले वास्तु उपायों की जानकारी आपको यहां पर मिल जाएगी।
बेडरूम में टीवी क्यों नहीं होना चाहिए?
जब टीवी बंद होता है तो उसकी काली और चमकदार स्क्रीन अदृश्य आईने की तरह काम करती है। इस अदृश्य आईने पर जब व्यक्ति की परछाई पड़ती है तो उससे नकारात्मक ऊर्जा पूरे कमरे में फैल जाती है। ऐसे में कपल्स के बीच लड़ाई-झगड़े होते हैं। नींद प्रभावित होती है। मानसिक तनाव रहता है और सेहत में गिरावट देखने को मिलती है। इसके अलावा उस अंग में बीमारियां अधिक होती हैं, जिसकी परछाई अदृश्य आईने पर पड़ती है।
बेडरूम में टीवी है तो कैसे उसके अशुभ प्रभाव से बचें?
जब आप टीवी का इस्तेमाल न करें तो उसे एक साफ, हल्के व सूती कपड़े से ढकें। ऐसा करने से अदृश्य आईने की नकारात्मक ऊर्जा कमरे में नहीं फैलेगी। इसके अलावा टीवी को बेड के पास न लगाएं। इसे बेड से थोड़ी दूरी पर उल्टी दिशा में रखें। टीवी के पास तारों का गुच्छा या इलेक्ट्रॉनिक का कोई भी सामान न रखें। इससे आपको वास्तु दोष लग सकता है। साथ ही कुंडली में राहु और केतु ग्रह की स्थिति कमजोर होने लगेगी।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें: घर में गाय की मूर्ति कहां रखें, जानें कौन-सी जगहें मानी जाती हैं शुभ
बेडरूम में टीवी किस दिशा में नहीं रखना चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में टीवी को कभी भी उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए। इन दिशाओं में टीवी रखने से उसका अधिक अशुभ प्रभाव पड़ता है।
बेडरूम में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में झाड़ू, जूते-चप्पल, कांटेदार पौधे, इलेक्ट्रॉनिक का सामान, आईना और मृत या पूर्वजों की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से कपल्स के जीवन में शांति नहीं रहती है। किसी न किसी कारण से उन्हें तनाव का सामना करना ही पड़ता है।
