आरती संग्रह

Chhath Puja Aarti In Hindi Lyrics​​: छठ पूजा में जरूर पढ़ें छठी मैया और सूर्य देव की आरती, यहां देखें लिरिक्स

Chhath Puja Ki Aarti​​: छठ पूजा के दिन छठी मैया और सूर्य देव का पूजन किया जाता है। साथ ही उनकी आरती करने का विधान है। यहां से आप छठ पूजा के दिन की जाने वाली छठी मैया और सूर्य देव की आरती के लिरिक्स देख सकते हैं।

Image

छठ पूजा की आरती

Chhath Puja Aarti Lyrics In Hindi (छठी मैया की आरती लिखित, सूर्य देव की आरती हिंदी में): छठ के पर्व को भारत के अत्यंत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है, जिसके अनुष्ठान लगातार 4 दिनों तक चलते हैं। इन 4 दिनों में कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा की जाती है। इस दिन संध्या अर्घ्य यानी डूबते हुए सूरज को जल अर्पित किया जाता है, जिसके पश्चात छठी मैया की पूजा की जाती है। छठ पूजा के दौरान सूर्य देव और छठी मैया की आरती करने का भी विधान है। आरती को देवी-देवताओं के प्रति श्रद्धा, आभार, प्रेम और समर्पण व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है। आरती से वातावरण भक्तिमय हो जाता है और हर जगह सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यदि आप भी छठ पूजा के दिन आरती करना चाहते हैं तो यहां से छठी मैया और सूर्य देव की आरती के लिरिक्स देख सकते हैं।

छठी मैया की आरती लिखी हुई हिंदी में

ऊ जे केरवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए।