धर्म

मानसिक शांति से लेकर अच्छी सेहत तक, हिमालयन सिद्धा अक्षर ने बताए वेलनेस के आसान मंत्र

दिवाली की तैयारियों में अक्सर हम खुद का ध्यान रखना भूल जाते हैं। हिमालयन सिद्धा अक्षर से जानिए 5 आसान योग और ध्यान अभ्यास, जो मन को सुकून देंगे।

Image

Himalayan Siddhaa Akshar

दिवाली का त्योहार आते ही घर की साफ-सफाई, सजावट, मिठाइयों और मेहमानों की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस दौरान हम अपने परिवार और करीबियों का तो खूब ध्यान रखते हैं, लेकिन कई बार खुद की सेहत और मानसिक शांति को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि स्वस्थ शरीर और शांत मन के बिना त्योहार की खुशियों का पूरा आनंद लेना मुश्किल है। हिमालयन सिद्धा अक्षर, जिन्हें ग्रैंड मास्टर अक्षर के नाम से भी जाना जाता है, के अनुसार सेल्फ केयर यानी खुद की देखभाल कोई दिखावा या लग्जरी नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का जरूरी हिस्सा है। इस दिवाली आप भी अपने लिए रोजाना करीब 25 मिनट निकालकर ये 5 आसान योग और ध्यान अभ्यास कर सकते हैं।

1- हीलिंग वॉक