धर्म

Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि में रोज साबूदाना-आलू खाकर हो गए हैं बोर? इन 5 चीजों से झटपट बनाएं फलाहार

Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि में रोज साबूदाना और आलू खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ नए रेसिपीज को आजमा सकते हैं। आज हम आपको 5 शानदार फूड्स की रेसिपीज बताएंगे जो आपके फलाहार में स्वाद को बढ़ाएंगी।

Image

Navratri Vrat Recipes

Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना के साथ व्रत रखने का विशेष महत्व माना जाता है। इन नौ दिनों में भक्त फलाहार करके देवी की उपासना करते हैं। लेकिन व्रत के दौरान रोजाना साबूदाना खिचड़ी, आलू की सब्जी या कुट्टू की पूड़ी खाकर अगर आप भी बोर हो गए हैं, तो इस बार अपने फलाहार को थोड़ा दिलचस्प बनाइए। आखिर व्रत का खाना स्वादिष्ट होने के साथ-साथ विविधता से भरपूर भी हो सकता है। आपकी रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजों से ऐसे कई व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं, जिन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। आइए जानते हैं पांच ऐसी चीजों के बारे में, जिनसे आप नवरात्रि में झटपट और स्वादिष्ट फलाहार (Navratri Falahari Food) तैयार कर सकते हैं।

1. सिंघाड़े के आटे से बनाएं चीला

व्रत में अगर कुछ हल्का, कुरकुरा और स्वादिष्ट खाने का मन है, तो सिंघाड़े के आटे का चीला एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए सिंघाड़े के आटे में उबला हुआ मैश किया आलू, सेंधा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च और थोड़ा पानी मिलाकर घोल तैयार करें। अब इसे तवे पर हल्का तेल या घी लगाकर दोनों तरफ से सेंक लें। इसे दही के साथ परोस सकते हैं। ध्यान रखें कि चीले में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री आपके व्रत के नियमों के अनुकूल हो।