व्रत त्योहार

Masik Shivratri 2026: कल या परसों कब है भादों शिवरात्रि? नोट करें भाद्रपद शिवरात्रि की सही तारीख और पूजा मुहूर्त

Masik Shivratri 2026: भाद्रपद माह की मासिक शिवरात्रि का व्रत 9 या 10 सितंबर कब रखा जाएगा? कौन से दिन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। जानें मासिक शिवरात्रि की सही तारीख, पूजा मुहूर्त, भद्रा काल और पूजा विधि।

Image

भादों की शिवरात्रि कब है?

Masik Shivratri 2026: भाद्रपद मास की मासिक शिवरात्रि को लेकर इस बार 9 और 10 सितंबर की तारीख को लेकर असमंजस है। पंचांग के अनुसार भगवान शिव को समर्पित यह व्रत 9 सितंबर 2026, बुधवार को रखा जाएगा। हालांकि, कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 9 सितंबर की दोपहर से शुरू होकर 10 सितंबर की सुबह तक रहेगी। आइए जानते हैं कल या परसों कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि (Bhadrapada Masik Shivratri) का व्रत, कब होगा पूजन और कब रहेगा भद्राकाल...

कब मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि?

हिंदू पंचांग में प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। भाद्रपद मास में कृष्ण चतुर्दशी तिथि 9 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू होगी और 10 सितंबर को सुबह 10:33 बजे तक रहेगी। इसी वजह से व्रत की तारीख 9 सितंबर मानी जाएगी। मासिक शिवरात्रि में निशीथ काल यानी मध्यरात्रि के समय भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए व्रत रखने वाले भक्त 9 सितंबर की रात शिव आराधना करेंगे।