Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र को वैदिक ज्योतिष का एक अंग माना जाता है। ये एक प्राचीन भारतीय विद्या है, जिसमें व्यक्ति के शरीर की आकृति, बनावट, चिह्नों और रेखाओं का खास महत्व है। इनके जरिए व्यक्ति के स्वभाव, चरित्र, भाग्य, करियर, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और भविष्य का विश्लेषण किया जा सकता है। इस शास्त्र में हाथ की सबसे बड़ी उंगली को भी एक महत्वपूर्ण संकेत माना गया है, जिसके माध्यम से किसी भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। आज यहां पर आप इसी उंगली से मिलने वाले अहम संकेतों के बारे में विस्तार से जानेंगे।
किस ग्रह से है हाथ की सबसे बड़ी उंगली का संबंध?
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हाथ की सबसे बड़ी उंगली को शनि ग्रह से जोड़ा जाता है, जो कि कर्म और न्याय के देवता हैं। शनि देव व्यक्ति को सही रास्ते पर चलने की सीख देते हैं और मेहनती बनाते हैं। जो लोग ईमानदार, अनुशासित, मेहनती और दिल के सच्चे होते हैं, उन्हें कभी भी शनि देव के क्रोध का सामना नहीं करना पड़ता है।
सबसे बड़ी उंगली पर तिल होने का मतलब
जिन लोगों के हाथ की सबसे बड़ी उंगली पर तिल होता है, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग बुद्धिमान और समझदार होते हैं। ये अपने काम को गंभीरता से लेते हैं और जल्दी से हार नहीं मानते हैं। हालांकि, इन लोगों के ऊपर बहुत ही कम उम्र में जिम्मेदारियां आ जाती हैं, जिनसे ये चाहकर भी भाग नहीं सकते हैं। ऐसे लोगों को हर काम सोच-समझकर करना चाहिए और अपनी सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें: अंगूठे के पास वाली उंगली पर तिल होना कैसा होता है? जानें
सबसे बड़ी उंगली पर कैसी रेखाओं का होना शुभ है?
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ की सबसे बड़ी उंगली पर सीधी और बिना कटी हुई रेखाओं का होना शुभ होता है। ऐसे लोगों के जीवन में स्थिरता अधिक होती है और संघर्ष थोड़ा कम करना पड़ता है। वहीं, इस उंगली पर उलझी, आड़ी-टेढ़ी और कटी हुई रेखाएं जीवन में परेशानियों को अट्रैक्ट करती हैं। व्यक्ति को हर काम में रुकावट का सामना करना पड़ता है और मानसिक तनाव कभी खत्म नहीं होता है।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें: अंगूठे पर तिल होना कैसा होता है? जानें Thumb से जुड़े संकेत
सबसे बड़ी उंगली की बनावट कैसी होनी चाहिए?
जिन लोगों के हाथ की सबसे बड़ी उंगली लंबी, सीधी, न ज्यादा मोटी और न ज्यादा पतली, मुलायम तथा थोड़ी सी उभरी हुई होती है, उनका जीवन खुशियों से भरा रहता है। ऐसा व्यक्ति ईमानदारी से जीवन में आगे बढ़ता है और कामयाबी हासिल करता है। इन लोगों का स्वभाव सरल होता है। ये अपने से ज्यादा अपने परिवार वालों के बारे में सोचते हैं और उनको खुश रखने के लिए तमाम कोशिशें करते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामुद्रिक शास्त्र और हस्तरेखा शास्त्र से जुड़ी पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। भक्ति टाइम्स इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
